बैतूल। जिले में कोरोना वायरस के बड़ते मरीज को देखते हुए 108 कर्मचारी जो दिन-रात अपनी सेवा दे रहे हैं। जो असली योद्धा है। आज इतनी गर्मी में अपनी सेवा देते हुए एक कर्मचारी की हालत बिगड़ गई है। जिसे 108 के पायलट ने अपनी सूझ बुझ से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
108 के कर्मचारी में महेश झलिये की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से पूरे स्टाफ में सनसनी फैल गई है। 40 डिग्री के तापमान में यह कोरोना योद्धा अपने ड्यूटी पर तैनात है। वही मुलताई लोकेशन केएमटी की अचानक तबीयत खराब हो जाने से 108 के सारे कर्मचारी ने चिंता व्यक्त की और प्रशासन से अपील की है। शासन 108 के कर्मचारीयो की भी सुध ले। अभी हाल में इस तरह की घटना के बाद एक साथ कर्मचारियों का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।
शासन इन्हे कोरोना वरियर्श तो बोल रही है। लेकिन शासन द्वारा चलाई जा रही योजना से वंचित रख रही है। लेकिन 108 के कर्मचारी अपनी सेवाएं देना से नहीं चूक रहे हैं क्योंकि इस विश्व आपदा में बेरोजगारी के चलते अपने परिवार की परवरिश का भार भी रहता है इसी वजह से परिवार को दरकिनार कर निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

