Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरेनटाइन युवक ने 14 दिन बाद लगाई फाँसी।



आमला/बोरदेही। एक कोरेनटाइन युवक ने 14 दिन पूरे करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हेमराज पिता कानू नरे 30 वर्ष जोकि बामला ग्राम पंचायत का रहने वाला है। आज सुबह दिनांक 27 मई 2020 को सुबह 5:00 बजे वह अपने घर से यह कहकर निकला कि उसे इलाज करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही जाना है। सुबह 7:00 से 7:30 के बीच में इटावा ग्राम के एक कृषक ने उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना उस ग्रामीण ने ग्राम कोटवार रूपराम पंडोले को दी। उसके बाद ग्राम कोटवार और ग्रामीण दुर्गेश पवार नितिन पंडोले आदर्श डेहरिया ने जाकर देखा और नितिन पंडोले ने यह सूचना तत्काल बोरदेही थाना प्रभारी अनिल पुरोहित को दी। थोड़ी ही देर बाद अनिल पुरोहित मौके पर पहुंचे। साथ में एएसआई शेर सिंह परते और अन्य स्टाफ साथ में पहुंचे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मृतक का पंचनामा बनाकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad