बैतूल। जिले में कोरोना अपने पैर पसार रहा है, लगातार एक के बाद एक बाहर से आए लोगो के सेम्पल पॉजिटिव आना शुरू हो चुका है। जिले में अभी तक कुल आंकड़ा 17 तक जा पहुचा है जिसमे से एक व्यक्ति ठीक होकर वापस अपने घर जा चुका है। अब फिलहाल 16 एक्टिव मामले जिले में है।
जिले में बहुत सारी अफवाहों का दौर भी जारी है जिस पर आप ध्यान न दे और न ही ऐसी अफवाओं को आगे बढ़ाए। प्रभात पट्टन के संदिग्ध मरीज सहित कुल 144 रिपोर्ट अभी आना बाकी है। घबराए नही, घर पर रहे, और सुरक्षित रहे।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में सबसे पहले 6 अप्रैल को भैंसदेही के जाम मोहल्ला में 1 युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद जिले में लंबे समय तक कोई दूसरा मरीज नही मिला। इसके बाद मुंबई से चिचोली के पास तारा गांव आए 2 लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट 15 मई को आई थी। उसके बाद 19 मई को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के शोभापुर और कतिया कोयलारी गांव के एक साथ 6 लोगो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। 22 मई को सुबह हनुमान मोहल्ला आठनेर से 1 और हिवरा में 1 पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद सिवनपाट से 1 और मौखामाल में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। इसके बाद अगले ही दिन 23 मई को घोड़ाडोंगरी के सिवनपाट से 2 और शोभापुर की 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मासोद पट्टन क्षेत्र के खेड़ी रामोसी की 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
अभी तक जिले से लिए गए कुल सैम्पल 649 है जिसमे 17 रिपोर्ट पॉजिटिव और 449 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, अभी 144 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। इन 17 पॉजिटिव रिपोर्ट में से 1 मरीज ठीक हो कर वापस घर जा चुका है तो इस तरह अभी कुल 16 एक्टिव केस जिले में है।

