Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अजा मोर्चा ने की वार्ड 21 में चुनाव कराने की मांग



सारनी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे ने सारनी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 21 में पार्षद पद हेतु शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है।प्रेस को जारी बयान में किशोर महोबे ने कहा है कि वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद पूनम भारती का निर्वाचन एक वर्ष पूर्व ही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं तत्कालीन कलेक्टर द्वारा शून्य घोषित कर दिया गया है। इतनी लंबी अवधि गुजर जाने के बाद भी आज तक वहाँ चुनाव नही कराया गया।इस वार्ड की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। पार्षद नही होने की वजह से वार्ड का मूलभूत विकास ठप्प है। पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था के लिए लोग तरस रहे हैं।जनता परेशान है । उनकी कोई सुनने वाला नही है। नगरपालिका में इस वार्ड की जनता का आवाज उठाने वाला कोई नही है।

गौरतलब है कि अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद का निर्वाचन जाति प्रमाण पत्र विवाद की वजह से कलेक्टर ने निरस्त कर दिया था। तब से लेकर आज तक न तो उप चुनाव हुआ है और न ही कोई अन्य व्यवस्था बनी है। अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बताया कि मोर्चा द्वारा पूर्व में भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर यहाँ दुबारा चुनाव कराने की मांग की गई है लेकिन आज तक इस दिशा में कोई करवाई नही हुई। स्थित यह है कि वार्ड की जनता को इस कोरोना संकट में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  श्री महोबे ने एक बार फिर कलेक्टर से यहाँ शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad