मुलताई। लगातार कोरोना महामारी अपने पैर बैतूल जिले में पसार रही है, अभी तक जिले में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव कैस सामने आ चुके है। लेकिन आज एक राहत भरी खबर सामने आई है।
प्रभात पट्टन निवासी एक युवक का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह युवक मुंबई से गाड़ी लेकर आठनेरे निवासी नर्स के साथ आया था, कुछ दिन पहले ही उस नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से ही युवक की रिपोर्ट को लेकर अलग अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे। फिलहाल यह कहा जा सकता है कि प्रभात पट्टन सुरक्षित है।
आज दोपहर में प्रभात पट्टन बीएमओ डाक्टर पल्लव अमृतफुले ने युवक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद युवक ने भी राहत की सांस ली।
बीएमओ ने हमारे संवादाता को बताया कि उक्त युवक की रिपोर्ट उन्हें आज प्राप्त हुई है, जिसमे वह निगेटिव बताया गया है।

