Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अयोध्या में प्राप्त प्राचीन अवशेष की जगह को तत्काल अधिग्रहित की जाए: भीमसेना



बैतूल। भीम सेना ने बुधवार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अयोध्या में प्राप्त प्राचीन अवशेष की जगह को तत्काल अधिग्रहित करने की मांग की है। भीम सेना का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के दौरान जमीन का समतलीकरण करते समय जो प्राचीन अवशेष मिले हैं, उसके अनुसार यह पुष्टि होती है कि उस विवादित जमीन पर बौद्ध स्तूप का अधिपत्य होना चाहिए।

           ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अयोध्या में जो प्राचीन अवशेष मिले है वह अवशेष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अपने अधिकार में लेकर 300 मीटर के क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित की जाए, प्राचीन अवशेष की जमीन को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित की जाए एवं जो कोई व्यक्ति या संस्था उन अवशेषों को नष्ट करने का प्रयास करता है दंडात्मक कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही यह भी मांग की गई कि उत्खनन संपूर्ण क्षेत्र का होना चाहिए तथा खुदाई करते समय सभी धार्मिक संस्थाओं द्वारा नियुक्त पुरातत्त्ववेत्ता जिन्हें उत्खनन का अनुभव है उन्हें सम्मलित करके, खुदाई में जो धार्मिक स्मारक मिलेगा उसका पुनर्निर्माण ठीक वैसे ही होना चाहिए जैसे वह प्राचीन काल में था। इस अवसर पर पंचशील बुद्ध विहार प्रबंधन समिति सदर, राष्ट्रीय पारिवारिक धम्म संगोष्ठी, रमाई उत्थान समिति बडोरा, दि बौध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया,सत्य कबीर दयानाम साहेब महिला समिति सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad