Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10000 के करीब, 232 नए मामले 06/06/2020 तक

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9228 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 399 हो गयी है। यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने कहा, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार, उज्जैन में तीन, रतलाम और राजगढ़ में दो-दो और खरगोन, बुरहानपुर, धार, श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 153 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 62, भोपाल में 61, बुरहानपुर में 17, खंडवा में 15, खरगोन में 13, जबलपुर एवं सागर में 10-10, देवास में नौ लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि मंदसौर में आठ, नीमच में पांच, धार में चार, होशंगाबाद, एवं रायसेन में तीन-तीन, ग्वालियर, रतलाम, सतना, श्योपुर एवं सीहोर में दो—दो और आगर मालवा, अशोक नगर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, दतिया, झाबुआ, मंडला, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, टीकमगढ़ एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad