Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

होम क्वारैंटाइन के 14 दिन पूरे होने के बाद मिला मां से दुलार, राधिका मदान ने कहा, '14 दिन का वनवास खत्म हुआ'

लॉकडाउन में फ्लाइट्स दोबारा शुरू होने के बाद एक्ट्रेस राधिका मदान 26 मई को मुंबई से दिल्ली अपने घर पहुंची थीं। राधिका ने फ्लाइट से यात्रा के दौरान पूरी सावधानियां बरतीं और दिल्ली पहुंचकर उन्होंने 14 दिन के लिए खुद को होम-क्वारैंटाइन कर लिया।

राधिका का यह होम-क्वारैंटाइन पीरियड 10 जून को पूरा हो गया जिसकी जानकारी उन्होंनेइंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। राधिका ने होम-क्वारैंटाइनपीरियड की तुलना भगवान राम के 14 साल के वनवास से की।

राधिका ने दो फोटो शेयर कीं जिसमें उनकी मां उन्हें गले लगाकर दुलार करती नजर आ रही हैं। राधिका ने लिखा, 14 दिन के वनवास के बाद सेल्फ-क्वारेंटाइन खत्म हुआ।

'

राधिका ने शेयर किया था अनुभव:इससे पहले राधिका ने कोरोना के खतरे के बीच एयर ट्रेवल के अनुभव पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था,'मुझे किसी फिल्म के सीन की तरह लग रहा था। पहले मेरा तापमान चेक किया गया और इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि जीरो फिजिकल कांटेक्ट हो। आईडी, बोर्डिंग पास और सामान काउंटर्स पर भी ग्लास बैरियर्स लगाए थे। बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग के समय भी सीक्वेंस मेंटेन किया गया। दो लाइन में एक बार में केवल दो लोग ही आगे जा सकते थे। मैंने वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं किया। मैं सतर्क थी लेकिन डरी हुई नहीं थी।

##

अंग्रेजी मीडियम में दिखी थीं राधिका: राधिका इस साल 13 मार्च को रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इरफान खान की बेटी का किरदार निभाया था। उनकी आने वाली फिल्मों में दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म शिद्दत शामिल है। फिल्म में सनी कौशल, डायना पैंटी और मोहित रैना भी होंगे। डायरेक्शन कुणाल देशमुख का होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Radhika Madan’s home-quarantine ends, gets hug from mom after ‘14 din ke vanvaas’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad