जिले के विकासखंडों से मरीजों के स्वस्थ होकर लौटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार 05 जून को विकासखंड भीमपुर से ग्राम झाकस निवासी 20 वर्षीय युवक एवं 06 जून को ग्राम कास्याभूरू निवासी 27 एवं 34 वर्षीय युवक तथा 07 जून को ग्राम झाकस एवं परतापुरा निवासी क्रमश: 23, 23 एवं 19 वर्षीय 3 युवकों को स्वस्थ होने के उपरांत उनके गृह ग्राम भेजा गया।
शनिवार 6 जून 2020 को विकासखंड घोड़ाडोंगरी के कन्या उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के आईसोलेशन वार्ड से क्रमश: 37 वर्ष, 30 वर्ष, 27 वर्ष, 26 वर्ष, 22 वर्ष के पुरूष एवं 30 एवं 26 वर्षीय महिलाएं तथा 7 वर्षीय बालिका डिस्चार्ज हुये।
मरीजों को शुभकामनाएं देकर एवं पुष्पवर्षा कर विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बाथम, डॉ. संजीव शर्मा एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा विदा किया गया। मरीजों ने इलाज के दौरान उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं की सराहना की। शासन प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया।



