Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बस और ट्रेन के बाद अब चार्टर्ड फ्लाइट से प्रवासी मजदूरों को मुंबई से घर पहुंचाने का काम कर रहे सोनू सूद, 170 मजदूर पहुंचे देहरादून

बस और ट्रेन के बादअब सोनू सूद चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने170 प्रवासी मजदूरों को मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था कराई है। एयर एशिया ने प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया, शुक्रवार को एयर एशिया की फ्लाइट A320 ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1.57 बजे उड़ान भरी और 4.41 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा।आगे भी ऐसी ही चार्टर्ड फ्लाइट से और मजदूरों को घर पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा। एयर एशिया ने फ्लाइट्स को 'उम्मीद की उड़ान' नाम दिया है।

सोनू ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'एक और फ्लाइट के जरिए कई प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंच गए। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे जो जिन्होंने कभी हवाई यात्रा नहीं की थी। ऐसे में उनके चेहरे पर वो मुस्कान और उत्साह देखकर मुझे बेहद खुशी हुई।'

सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें सोनू फ्लाइट से पहले सारी व्यस्वथाओं को देखने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर खुद पहुंचे हैं।

177 लड़कियों को करवाया था एयरलिफ्ट: इससे पहले सोनू ने पिछले केरल में फंसी करीब 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट करवाया था। ये लड़कियां एर्नाकुलम की एक सिलाई फैक्ट्री में लॉकडाउन के कारण फंसी हुई थीं।

खबरों के अनुसार सोनू को भुवनेश्वर के एक दोस्त ने इन लड़कियों के बारे में बताया था। जरूरी फॉर्मेल्टीज पूरी करने के बाद इन्हें कोच्चि से भुवनेश्वनर लाया गया। इसके लिए बैंगलुरु से स्पेशल एयरक्राफ्ट बुलवाया गया था। इन सभी का गांव भुवनेश्वर से महज दो घंटे की दूरी पर है।

राजेश करीर की भी करेंगे मदद: बेगुसराय और सीआईडी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर ने भी पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर आर्थिक तंगी के चलते मुंबई से वापस अपने पंजाब स्थित गांव जाने की इच्छा जताई थी। सोनू ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर राजेश को मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कॉल करके राजेश को जल्द ही पंजाब पहुंचाने की बात कही है। राजेश ने खुद इस बात की पुष्टि स्पॉटबॉय वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Sonu Sood Sponsors Chartered Flight to Send Over 170 Migrant Workers Home to Dehradun


from Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad