Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बड़ामलहरा-घुवारा मार्ग पर टैक्सी पलटी, 1 युवक की मौत

बड़ामलहरा घुवारा सड़क मार्ग पर पिटुआ बहैरे के पास टैक्सी पलटने से उसके नीचे दबने से युवक की इलाज के अभाव में मौत हो गई। टैक्सी पलटने के बाद लोगों ने उसे उठाया, टैक्सी चालक घायल हालत में युवक को घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया था। जिससे इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम पटपुरा निवासी मृतक की 75 वर्षीय मां लल्ला बाई ने बताया कि उसके लड़के राकेश पिता किशना अहिरवार 30 वर्ष को सोमवार की दोपहर 12 बजे सेंधपा निवासी सुनील पिता कंछेदी अहिरवार शराब टैक्सी में लेकर बड़ामलहरा आया था। टैक्सी चालक शराब के नशे में था, मेरा बेटा राकेश भी नशे की हालत में था। मेरे मना करने के बावजूद टैक्सी चालक राकेश को अपने साथ ले गया, राकेश ने मुझसे जबरन 500 रुपए भी ले लिए। दोनों बड़ामलहरा चले गए थे। आज मंगलवार की सुबह वृद्धा को अपने बेटे की मौत की खबर मिली।
प्रत्यक्षदशियों के अनुसार सोमवार की दोपहर ढाई बजे टैक्सी सेंधपा की ओर जाते समय पलट गई थी। टैक्सी में चालक सुनील व राकेश मौजूद था। टैक्सी पलटने से राकेश उसके नीचे दब गया, मौके पर मौजूद कलू कुशवाहा, राकेश कुशवाहा व अन्य 3 लोगों ने टैक्सी को सीधा किया। जिससे राकेश घायल अवस्था में उठकर छाया में बैठ गया और फिर बेहोश हो गया। टैक्सी चालक ने राकेश की जेब से रुपए निकाले और उसे घायल अवस्था में छोड़ कर टैक्सी लेकर बड़ामलहरा की ओर निकल गया था। राकेश को कुछ देर बाद होश और वह उठकर सड़क किनारे खेतों की ओर चला गया।
एंबुलेंस पहुंची, पर सूचना वाले स्थान पर नहीं मिला घायल: मंगलवार सुबह करीब 6-7 बजे बच्चों ने उसे सड़क किनारे खेत पर पड़े देखा। उन्होंने आकर अपने परिजनों को बताया। उसकी धड़कन चलने पर कुछ लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना देने के बाद वह अपने अपने काम से निकल गए। जब कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंची तो वहां पर घायल युवक नहीं मिला। जिससे वह वापस लौट गई। कुछ देर बाद राकेश का शव खेतों में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा बनाकर शव को पीएम के बाद मां को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taxi overturns on Badamalhara-Ghwara route, 1 youth dies

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad