Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्री-मानसून-2; बारिश 3.4 इंच हो गई, इंदौर में आज गिरेगा पानी

प्री-मानसून-2.0 में बारिश का आंकड़ा 3.4 इंच पहुंच गया है। शनिवार रात को 14.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने आगे भी इंदौर में गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बरसने की बात कही है। आंकड़ा 5 इंच तक पहुंचते ही मानसून घोषित हो जाएगा। हालांकि रविवार को मप्र में मानसून प्रवेश कर गया।

शहर में दोपहर 11 बजे तक धूप बमुश्किल निकल रही थी, लेकिन फिर कहीं-कहीं आसमान साफ दिखने लगा। शाम तक बादलों की लुकाछिपी जारी रही। हवा की रफ्तार 4 से 5 किमी प्रति घंटा रही और उमस का अहसास रहा। रविवार को पारा 32.9 डिग्री रहा। रात का पारा 22.3 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रेलवे स्टेशन रोड की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad