Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद होंगे, सर्वे और प्रमाणीकरण का काम शुरू

जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल जल्द ही बंद होंगे। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा केन्द्र को ऐसे स्कूलों का सर्वे और प्रमाणीकरण का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा केन्द्र ने बीआरसी और बीएसी के माध्यम से स्कूलों का सर्वे और प्रमाणीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के 2255 सरकारी स्कूल और 1200 प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें लगभग 300 से अधिक स्कूल ऐसे है, जहाँ पर छात्रों की संख्या 20 से कम है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा केन्द्रों को पत्र भेजकर ऐसे स्कूलों का सर्वे करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के पत्र के आधार पर स्कूलों का सर्वे और प्रमाणीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को घर पर पहुँचाई जाएँगी पुस्तकें
सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को घर पर पुस्तकें पहुँचाई जाएँगी। राज्य शिक्षा केन्द्र ने निर्देश दिया है कि छात्रों को घर पर पुस्तकें पहुँचाने के लिए आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और मध्यान्ह भोजन के रसोइयों की मदद ली जाए। जिले में जल्द ही कक्षा पहली और दूसरी के छात्रों को घर पर पुस्तकें पहुँचाने का काम शुरू किया जाएगा।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad