घोड़ाडोंगरी के 13 कोरोना संक्रमण मरीज में से 12 मरीज ठीक सभी को किया डिस्चाज
बैतूल । आज जारी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बुलेटिन में की गई पुष्टि जिससे जिले के वासियो के लिए एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कोरोना वारियर्स ने राहत की सांस ली है बैतूल के 35 कोरोना मरीजों में से 21 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वरियर्स के कठिन परिश्रम और साहस से यह संभव हो पाया है । घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में कल 3 मरीज को और आज 9 कोरोना संक्रमण मरीज ठीक हुए हैं एवं घोड़ाडोंगरी में 13 में से 12 कोरोना संक्रमण मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को स्वच्छता का ध्यान रखने एवं मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु समझाइश दी गई है स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा एवं स्टॉप के द्वारा हम होंगे कामयाब गीत से संदेश देकर पुष्पहार भेंट कर आगामी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।




Really good news
ReplyDelete