हाथ चूमकर इलाज करने वाले तांत्रिक की कोरोना से मौत, 23 लोग हुए उससे संक्रमित, प्रशासन ने 37 बाबाओं को किया क्वारंटीन
रतलाम में एक तांत्रिक की कोरोना वायरस से मौत हो गई. इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तलाश कर उनके सैंपल लिए गए तो, रिपोर्ट आने पर बाबा के पास अपनी समस्या लेकर गए 23 लोग पॉजिटिव पाए गए. इसके साथ ही शहर के करीब 37 बाबाओं को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका सैंपल लिया गया है. अब हालात यह है कि दूसरों के लिये दुआ-झाड़फूंक से इलाज का दावा करने वाला ये बाबा खुद के लिये दवा मांग रहे हैं.