तरैनी गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र तोमर की पत्नी जानकी देवी ने रविवार की सुबह 8 बजे पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के दौरान 6 लोग झुलस गए। ग्वालियर पहुंचने के बाद महिला व उसके 3 साल के बेटे आर्यन ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, तरैनी गांव में रहने वाली महिला जानकी देवी का रविवार की सुबह 7 बजे उसके पति धर्मेंद्र से विवाद हो गया। मारपीट, प्रताड़ना से दुखी जानकी ने सुबह 8 बजे अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। जिस समय जानकी का शरीर जल रहा था तभी उसे बचाने के लिए घर के लोग मौके पर पहुंचे उनमें से 6 लोग झुलस गए। परिवार व गांव के लोग आग से झुलसे जानकी उसके बेटे आर्यन, बेटी, हरदीप, संतोषी देवी, टिकटी देवी को लेकर पोरसा अस्पताल पहुंचे। जानकीदेवी व उसके बेटे-बेटी की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। वहां इलाज के साथ ही मां-बेटे की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
