Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

संधारण के लिए 4.36 करोड़ का प्रावधान, शोल्डर भरना तो दूर पैचवर्क तक नहीं हुआ

शारदा शॉल्वेंट के सामने एबी रोड से विलोकला होते हुए टोंगरा तक बिछाई सड़क के संधारण और रखरखाव के लिए 4.36 करोड़ का प्रावधान किया गया है। तीसरे साल सड़क पर कटे हुए शोल्डर भरना तो दूर उखड़ी सड़क पर पैचवर्क तक नहीं कराया है। संधारण के लिए आखिरी समय सीमा 30 जून रह गई है और इतने कम समय में संधारण संभव नजर नहीं आ रहा।
इस सड़क के रखरखाव का दायित्व ठेकेदार मैसर्स वेदप्रकाश शर्मा को दिया है। सड़क के संधारण की आखिरी तारीख 11 मई 2021 तक है, लेकिन मौके पर सड़क पर जंगल कटिंग से लेकर अन्य तमाम कार्य नहीं कराए गए हैं। हालांकि ठेकेदार वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि मौके पर जाकर दिखवा लेंगे। क्रियान्वयन एजेंसी मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू शिवपुरी है। पीआईयू शिवपुरी के जीएम परवेज हुसैन से संपर्क किया तो उनका मोबाइल स्विचऑफ बताता रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad