Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गांव पहुंचे 45 हजार प्रवासी मजदूरों में से मात्र 24 पॉजिटिव, शहर आए 4822 में ही 12 केस

जिले की 11 जनपदों में से सागर जनपद में ही सबसे अधिक पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 4822 प्रवासी मजदूरों पहुंचे, इनमें से 12 पॉजिटिव मिले। जबकि अन्य 10 जनपदों को मिलाकर कुल 45 हजार से भी अधिक प्रवासी मजदूर जिले में आए हैं, लेकिन इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या केवल 24 है। अब तक मिले कुल 36 पॉजिटिव प्रवासी मजदूरों में से 3 की मौत हो चुकी है, जबकि 31स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। दो मजदूरों की हालत अब भी स्थिर है।
सभी 11 जनपदों के आंकड़े देखें तो राहतगढ़ जनपद में सबसे अधिक 8778 प्रवासी मजदूर पहुंचे हैं, जिनमें सिर्फ 7 पॉजिटिव मिले। जबकि बीना में सबसे कम 1775 प्रवासी मजदूर आए इनमें 2 पॉजिटिव मिले, इनमें एक की मौत हो गई।शाहगढ़ जनपद में 3681 मजदूर पहुंचे, लेकिन एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं पॉजिटिव मरीजों से प्रभावित ग्राम पंचायतों के मामले में सागर जनपद सबसे आगे हैं। यहां 8 पंचायतों में 12 पॉजिटिव मरीज मिले।
49 हजार प्रवासी जिले में आए

पिछले तीन माह के भीतर सागर जिले में 49 हजार से भी अधिक प्रवासी मजदूर आए हैं। इनमें करीब 31 हजार मजदूर मध्यप्रदेश के ही अन्य जिलों से सागर पहुंचे। जबकि 18 हजार से अधिक मजदूर देश के अन्य राज्यों से आए हैं।

ये हैं दो मुख्य कारण- जब ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज कम मिलने की वजह जानी तो दो मुख्य बातें सामने आईं। पहली ग्रामीणों की जागरूकता और दूसरी सैपलिंग की कमी।

  • सागर के छोड़कर अन्य सभी जनपदें ग्रामीण हैं। जहां पंचायत स्तर पर बाहर से आने वाले हर प्रवासी मजदूर पर नजर रखी गई। कई बार ऐसे भी उदाहरण देखने को मिले, जहां प्रवासी मजदूरों के आने पर उन्हें शहर के बाहर बने सरकारी भवन में क्वारेंटाइन किया गया और सैंपल या डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही घर में प्रवेश मिला। इसमें बमौरी ढूंढर और मोंठी बहेरिया की जागरूकता के उदाहरण भी दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुए हैं। जबकि शहर से लगी पंचायतों ने इस मामले में थोड़ी-सी लापरवाही भी दिखाई।
  • प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपलिंग शुरू नहीं हो सकी। जिसके कारण ट्रेवल हिस्ट्री वाले 80 फीसदी मजदूर जांच से वंचित रहे। जबकि सागर के आसपास रहने वाले गांव के लोग समय पर टीबी अस्पताल पहुंचे और जांच कराई। जिसके कारण अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा सागर के आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा पॉजिटिव मिले।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only 24 positive out of 45 thousand migrant laborers reached the village, 12 cases came in the city only in 4822

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad