Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आधा घंटे बरसा पानी, इस बार 5 दिन देर से मानसून की दस्तक, जून में पिछले साल से दाेगुनी हुई बारिश

जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार की शाम 5 बजे से आधा घंटे तक जमकर पानी बरसा। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। इस दौरान लगभग 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते साल से इस बार मानसून ने 5 दिन देरी से दस्तक दी। वर्ष 2019 में मानसून ने 17 जून को दस्तक दी थी। अब दो दिन तक क्षेत्र में मानसून सक्रिय रहेगा। कभी बारिश तो कभी बूंदाबांदी का दौर चलता रहेगा। बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बावजूद इसके सुबह के समय धूप निकलने से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री चढ़ कर 38.4 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिर कर 26.2 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीके उपाध्याय के अनुसार अभी मानसून सक्रिय रहेगा। मंगलवार को भी बारिश होगी। आगे मानसून सक्रिय रहने से बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।
गर्मी के मामले में इस साल जून माह राहत भरा रहा। लगातार रुक रुक कर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से जून में तापमान 42 डिग्री से अधिक का आंकड़ा पार नहीं कर सका। जबकि बीते सालों में जून माह में तापमान से 45 से 46 डिग्री को पार किया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 से 6 जून तक हर दिन बारिश हुई। इन तीन दिनों में ही 43.8 मिमी बारिश दर्ज हो गई थी। इसके बाद 10 जून को फिर बारिश होने से चढ़ रहा तापमान लुढ़क गया। 14 जून की रात हुई जोरदार बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। तापमान गति पकड़ पाता कि इसके पहले सोमवार को मानसून ने दस्तक दे दी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी चिपचिपाहट भर्री गर्मी तो बेचैन करेगी। लेकिन सूर्यदेव की तपन से राहत रहेगी।

पहली मानसूनी बारिश ने खोली पोल... शहर के मुख्य बाजार में भरा एक से डेढ़ फीट पानी
आमतौर पर जिले में 15 जून को मानसून की दस्तक मानी जाती हैं। जून में लोकल हीटिंग के कारण कहें या फिर प्री मानसून के कारण मानसून सक्रिय होने से पहले बारिश हो ही जाती है। बावजूद इसके नपा नाले नालियों की साफ सफाई को लेकर गंभीर नहीं रहती। यही कारण है कि सोमवार को जैसे ही मानसून की पहली बारिश हुई नालियां चोक हो जाने से किला चौक पर भवानी पार्क के सामने तालाब जैसी स्थिति पैदा हो गई। टाउनहॉल के पास गांधी रोड पर भी नालियां चोक होने से पानी सड़कों पर भर गया। मुढ़ियन के कुआं मार्ग ने अस्थायी नदी का स्वरूप धारण कर लिया। बारिश होते ही लोगों की समस्या बढ़ गई। अगर शीघ्र नपा ने शहर के नाले नालियों की साफ सफाई नहीं कराई जो आने वाले दिनों में जैसे ही जोरदार बारिश का दौर शुरू होगा। शहर के लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ेगा।

जून महीने में बीते साल से दोगुनी हुई बारिश
वर्ष 2019 में जून माह में कुल 55 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि इस साल 22 जून तक 103 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। सोमवार को मानसून ने दस्तक दी है। अभी जून माह के 9 दिन शेष हैं। ऐसे में इस साल जून माह में ही बीते साल से दो गुना या इससे अधिक बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।
दिन का तापमान 1.20 चढ़ा तो रात का एक डिग्री गिरा
सोमवार को सुबह से कभी धूप को कभी बादलों के साथ मौसम बदलता रहा। दोपहर के समय निकली धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री चढ़ कर 38.4 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रात का तापमान 1 डिग्री गिर कर 26.2 डिग्री पर आ गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व रात का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
खरीफ फसल की तैयारियां शुरू
मानसून के पहले से ही ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ की फसल की तैयारियां शुरू हो गई। धान की पैदावार करने वाले किसान धान की पौध तैयार कर रहे है। ताकि मानसूनी जोरदार बारिश में जैसे ही खेत पानी से भरे धान की रोपाई की जा सकें। मानसून से पहले प्री मानसून बारिश हो जाने से किसान खेतों में बखराई करने लगे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half an hour of rain, this time monsoon knocking for 5 days, rain in June since last year

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad