Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

6 लाख रुपए बकाया 20 कनेक्शन काटे

लॉक डाउन के दौरान कई लोगों ने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया था। लॉक डाउन खुलने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों पर दबाव पड़ा तो कंपनी के अधिकारियों ने वसूली अभियान चलान शुरु कर दिया। शनिवार को शहर की कई कॉलोनियों में अभियान चलाकर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं से कंपनी को 6 लाख की बकाया राशि लेनी थी।
बिजली कंपनी द्वारा सुभाषगंज, जवाहर गंज, सराफा बाजार, रामगढ़, बुजुर्ग, लक्ष्मी कॉलोनी, बल्ला का डेरा, ग्वालियर झांसी रोड पर अभियान चलाकर बकाया राशि उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा करने के लिये कहा, लेकिन किसी भी उपभोक्ताओंं ने राशि जमा नहीं की। जिसके चलते कंपनी के अधिकारियों ने उनके कनेक्शन काट दिए। कुल 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं कई उपभोक्ताओं ने कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही बिजली के बिल की बकाया राशि जमा कर दी। कुल 50 उपभोक्ताओं ने 2 लाख 50 हजार से अधिक की राशि जमा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad