देहगांव-ग्वालियर के बीच बाइक से जा रहे एक किसान के 6.95 लाख रुपए थैला सहित रास्ते में गिर गए। पुलिस के अनुसार छेंकुरी निवासी लोकेंद्र सिंह 18 जून की शाम अपने गांव से ग्वालियर स्थिति अपने घर जा रहे थे। उस दौरान वे रुपए से भरा हुआ थैला अपने आगे सीट पर रखे हुए थे। इसी दौरान देहगांव-ग्वालियर के बीच रास्ते में थैला सहित 6.95 लाख रुपए गिर गए। लोकेंद्र ने ग्वालियर पहुंचकर देखा तो थैला नहीं था। दूसरे दिन उन्होंने पुलिस थाने में आवेदन दिया। वहीं लोकेंद्र सिंह ने बताया सरसों और गेहूं की फसल बेचने पर व्यापारियों से 6.95 लाख लेकर ग्वालियर जा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
