Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दक्षिण में है खंडवा, इसलिए सूर्य को 70% ही ढंक पाया चांद

देशभर में रविवार को कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। खंडवा में चंद्रमा ने 70 प्रतिशत तक सूर्य को ढंके रखा। क्योंकि खंडवा दक्षिण में आता है, इसलिए यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं हुआ। सुबह करीब 10.11 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। 3.32 घंटे तक रहा। उज्जैन की वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया सूर्य ग्रहण दिखने का प्रतिशत स्थान के हिसाब से होता है। उत्तर में देहरादून और चमौली में 98.6 प्रतिशत यानी कंकण आकार का सूर्य ग्रहण दिखा। इसी तरह दक्षिण में खंडवा आता है, इसलिए यहां 70 प्रतिशत तक सूर्य ग्रहण रहा। इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहेंगे।

रविवार को दिन की लंबाई 13.29 घंटे
सूर्यग्रहण के दौरान रविवार को दिन की लंबाई 13.29 घंटे रही। सुबह सूर्योदय 05:45 जबकि सूर्यास्त शाम 07:12 मिनट पर हुआ। पौने आठ बजे तक उजाला रहा। जबकि हवा की गति 14-22 प्रति किमी घंटे की रही।

दादाजी दरबार के कपाट नहीं हुए बंद
खंडवा में अवधूत संत श्री दादाजी दरबार में ग्रहण के दौरान नियमित पूजन-अचर्न सेवादारों ने किया। संत की समाधि होने श्री दादाजी दरबार के कपाट बंद नहीं हुए। एसडीएम मांधाता ममता खेड़े ने बताया ग्रहण काल के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहे।


835 श्रद्धालुओं ने किए ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन
ज्योतिषाचार्य पं. गोपाल कृष्ण दुबे ने बताया रविवार को रहे सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य का करीब 88 फीसदी भाग 3.32 घंटे तक चंद्रमा की ओट में रहा। इस कारण सूर्य का किनारे का भाग रिंग की तरह गोलाकर नजर आया। इसे “चूड़ामणि”भी कहते हैं। यह कुछ सेकंड से लेकर करीब 12 मिनट तक दिखाई दिया। इधर तीर्थनगरी में सूर्य ग्रहण पर नर्मदा तटों पर स्नान भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। जिसके चलते यहां श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी कम रही। ज्योतिर्लिंग मंदिर में कुल 835 श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khandwa is in the south, so the moon was found to cover the sun 70% only

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad