Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शहर में एक घंटे तेज बारिश, साल की 7.84%औसत बारिश हो चुकी

प्री-मानसून में जिले की सामान्य औसत की 7.84% पानी बरस चुका है। जबकि औसत बारिश 870 मिमी है। इसी के साथ 23 जून से जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। भू-अभिलेख द्वारा मंगलवार की सुबह 8 बजे तक कुल औसत 63.98 मिमी बारिश दर्ज की। इसके बाद दिन में दोपहर 2 बजे से शिवपुरी शहर में अचानक तेज बारिश होने लगी। एक घंटे तेज बारिश होने के बाद देर शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इसी के साथ औसत बारिश का आंकड़ा 70 मिमी के पास पहुंचने की उम्मीद है। शिवपुरी शहर के अलावा जिले की कोलारस, पिछोर, खनियाधाना, करैरा, पोहरी, नरवर तहसील सहित कस्बा रन्नौद, गोवर्धन, सिरसौद, गोपालपुर, सुभाषपुरा, सतनवाड़ा, सीहौर, अमोला में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सक्रिय हो जाने से किसान बोवनी के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। जबकि कुछ जगह बोवनी भी शुरू हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One hour of heavy rain in the city, 7.84% average rainfall of the year

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad