Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अच्छे संकेत : 9 दिन में स्वस्थ हो गए 55 मरीज, रिकवरी रेट 26.49% सुधरकर 67.67% हुआ

मरीजों के हाैसलाें के आगे अब कोरोना कमजोर लगने लगा है। शहर में एक तरफ जहां लगातार नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 8 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। इधर, अब शहर का रिकवरी रेट भी 67.67 पहुंच चुका है, जो 9 दिन पहले 40% तक था।
मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को 8 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। इनमें से 4 मरीज रतलाम के हैं तो वहीं 4 मरीज जावरा के हैं। जावरा के सभी मरीज गाड़ीखाना क्षेत्र के हैं, वहीं रतलाम के 3 मरीज नयापुरा तो वहीं 1 मरीज मोमिनपुरा में रहता है। इधर, रात में तीन नए मरीज भी मिले। अब तक 133 मरीजों में से 90 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं। खास बात तो यह है कि बीते 9 दिन में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। 55 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
नोडल अधिकारी, कोविड-19 अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि मरीजों का रिकवरी रेट सुधर रहा है, जो अच्छी बात है। कोरोना से जंग के लिए इच्छाशक्ति मजबूत होना बहुत जरूरी है।

जून में अब तक मिले मई के मुकाबले 317% ज्यादा केस

अप्रैल
पॉजिटिव 14
निगेटिव 331
सैंपल 445
ठीक हुए 11
मई
पॉजिटिव 23
निगेटिव 799
सैंपल 445
ठीक हुए 20
जून
पॉजिटिव 96
निगेटिव 1320
सैंपल 1469
ठीक हुए 59
10 जून तक कुल 35 मरीज ही ठीक हुए थे- शहर में 10 जून तक 85 पॉजिटिव मरीज थे तो वहीं 35 मरीज ही ठीक हुए थे। इस दिन रिकवरी रेट 41.18 प्रतिशत ही था। वहीं इसके बाद से रिकवरी रेट बढ़ना शुरू हो गया, जो 70 प्रतिशत के करीब आ गया है।

मर्ह में बेहतर रहा था रिकवरी रेट - मरीजों के ठीक होने के मान से मई का महीना अच्छा रहा था। 19 मई को तो आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ 2 ही मरीज बचे थे। 28 कुल मरीज थे, जिसमें से 26 ठीक होकर घर जा चुके थे। उस समय रिकवरी रेट 92.46% था।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया परीक्षण
रतलाम | मोबाइल मेडिकल यूनिट के डॉक्टरों ने शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग की। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया 258 कार्यकर्ताओं और 11 सुपरवाइजर की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. बलराज चौहान, डॉ. चंद्रप्रकाश जोशी आदि ने जांच की। आयुर्वेदिक काढ़ा भी दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाईल फोटो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad