Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छानबीला के पास मिला था अज्ञात युवती का शव, पुलिस ने सीसीटीवी से संदिग्ध कंटेनर की पहचान कर पकड़ा हत्यारा

पुलिस चाहे ताे अपराधी काे कहीं से भी ढूंढ ला सकती है। छानबीला पुलिस ने अंधेकत्ल के एक ऐसे मामले में खुलासा किया है जिसमें न ताे मृतका की शिनाख्त हाे पाई थी, न ही मारने वाले का काेई पता था। उसकी जंगल में लाश मिलने के बाद सिर में चाेट के आधार पर पुलिस ने हत्या हाेना पाया था। माैके से एक चार पहिया वाहन के गेट का टूटा हैंडिल मिला।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे ताे एक कंटेनर काफी देर तक सड़क पर खड़ा दिखा। उसमें एक सफेद कलर की पट्टी थी। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में इसी तरह के कंटेनर में युवती बैठी दिखी। यहीं से पुलिस काे सुराग मिला। दाेनाें तरफ 100-100 किमी तक खाेजने पर पुलिस काे ट्रक की लाेकेशन मिल गई और ड्राइवर पकड़ा गया। आराेपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस काे बताया कि उसने अपनी शादी की बात छिपाकर गाेंडा में एक युवती काे अलग से कमरा दिलाकर उसे अवैध रूप से रख लिया था। वह गर्भवती हाे गई, लेकिन शक था कि बच्चा मेरा नहीं है।
इस बीच उसे भी मेरे शादीशुदा हाेने के बारे में जानकारी लग गई थी। जिससे वह मुझे अपने साथ घर ले जाने की जिद कर रही थी।जिस पर उसे माैत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात में साइबर सेल ने काफी मेहनत की। सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ एक सफेद कलर का ट्रक दिखा था। जिसके सहारे छानबीन चली। 7 जून को थाना छानबीला में सूचना मिली थी कि हाईवे से कुछ दूरी पर जंगलों में एक युवती की लाश पड़ी है। उसके सिर पर चोट हाेने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 का अपराध दर्ज किया था।
मौके पर एफएसएल टीम पहुंची तथा घटना स्थल में एक चार पहिया वाहन के दरवाजे का हैंडल तथा अन्य साक्ष्य जब्त मिले। मृतिका के गले में ताबीज था। जिसे खोलकर देखा ताे उसमें एक कागज में उर्दू की आयतें लिखी थीं, जिसमें महिला के धर्मविशेष का होने पाया। एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घाेषित कर एडिशनलएसपी प्रवीण भूरिया काे टीम गठित करने के निर्देश दिए।

गुलगंज टाेल नाके के सीसीटीवी से मिला अहम सुराग
पुलिस टीम ने छीनबीला थाना के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे ताे उसी राह छह चका का एक कंटेनर दिखा। जिस पर सफेद पट्टी थी। वह भोपाल तरफ जाता दिखा। तत्काल दो टीमें बनाकर हाईवे पर 100 किमी दोनों तरफ भेजकर इसी तरह के डंपर की तलाश शुरू की। पुलिस काे गुलगंज छतरपुर के टोल बैरियर पर इसी तरह का एक कंटेनर दिखा, जिसका नंबर एमएच 46 बीएफ 6940 था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर उस रात एक लड़की भी कंटेनर में बैठी दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर व सायबर सेल की मदद से कंटेनर की जानकारी निकाली। 16 जून को एक टोल प्लाजा से सूचना मिली कि इस नंबर कंटेनर महोबा से मप्र की ओर आ रहा है। सूचना पर रास्ते के सभी थानों पर चैकिंग लगाई गई एवं छतरपुर के पास टैंकर को पकड़कर थाने लाया गया। टैंकर में ड्राईवर आमिर खान मिला। उससे पूछताछ की गई।

नेपाल आने जाने के दौरान युवती के सम्पर्क में आया हत्यारा : ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि नेपाल आने-जाने के दाैरान यूपी के गोंडा की इटियाटोल निवासी एक युवती के संपर्क में आया था। उसने युवती से शादीशुदा होने का तथ्य छिपाकर उसे पत्नी की तरह रख लिया। युवती के गर्भवती होने पर आमिर को शक हुआ कि बच्चा उसका नहीं है। युवती को भी आमिर के शादीशुदा होने का पता चल गया था। जिस पर वह भी आमिर को धमका रही थी कि वह उसे अपने साथ घर लेकर जाए। 6 व 7 जून की दरम्यानी रात थाना छानबीला के पास वन भूमि प्लाटेंशन के पास कंटेनर खड़ा कर आराम करने का कहकर युवती को ले गया। यहां लाेहे के लीवर से सिर पर 8-10 वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कंटेनर लेकर भोपाल की ओर चला गया। घटनास्थल से मिला टूटा हैंडल भी दरवाजे से मैच कर गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The body of an unidentified woman was found near Chhanbila, police identified the killer container with CCTV and caught the killer

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad