दुर्गेश सोने ✍🏻
प्रभात पट्टन । प्रभात पट्टन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात पट्टन को मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम जनरल प्रमोशन व रूम रेंट माफ़ एवं कालेज फ़ीस माफ़ को ले कर ज्ञापन सौंपा व विश्विद्यालयो द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध किया | ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव माकोडे़, युवा कांग्रेस ब्लॉक प्रभारी विजय शिवारे, आईटी सेल के प्रदेश सचिव भूषण देशमुख, सचिन बोहरपी, हेमंत लिखितकर, सूरज चरपे मुख्य रूप से उपस्थित थे |



