मुलताई- चिखली कला के किसानों ने भाजपा नेता राजा पवार के नेतृत्व में एसडीएम सी एल चनाप को ज्ञापन सौप, किसानों को बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की। सौपे गए ज्ञापन में किसानों ने शीघ्र बीमा राशि ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि, किसानों को अब तक बीमा राशि ना मिलने के लिए सोसाइटी एवं प्रशासनिक अमला दोषी है, जिसकी संपूर्ण जांच की जाए। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसानों को बीमा राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए । इस ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कोरोना वायरस के कारण किसान अपना कृषि कार्य समय पर नहीं कर सके, जिसके कारण किसान ऋण मुक्त नहीं हो सके, इन परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को खरीफ की फसल के लिए खाद बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन सौंपने वाले किसानों में ग्राम चिकली कला के कमल पटेल, प्रेमलाल, सुमरत सिंह, नरेंद्र ठाकुर, हनुमंत राव, आदि प्रमुख है।

