Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शहीद के इंतजार में एकत्र हुए हजारों लोग, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत वीरभूमि के बिल गढ़िया गाँव में रहने वाले देवाशीष औरांग के भाई राजेश औरांग चीनी सेना से लड़ते-लड़ते वीर गति को प्राप्त हो जाने के बाद उनका पार्थिव शरीर रात हो जाने के कारण पानागर के सैन्य डिपो में ही रोक लिया गया है। उनका पार्थिव शरीर अब आज शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे उनके गाँव बिल गढ़िया पहुँचेगा। इससे पहले यह जानकारी मिली थी कि शाम तक राजेश का पार्थिव शरीर गाँव पहुँच जायेगा। जानकारी मिलते ही गाँवों एवं आसपास के हजारों लोग वहाँ पहुँचना शुरू हो गए थे। बाद में उन्हें सूचना दी गई कि शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह पहुँचेगा तो भीड़ छँट गई।
शहीद के भाई देवाशीष के अनुसार उनके गाँव के आसपास के एक दर्जन से अधिक गाँवों के लोग पहुँचे। वे और उनके रिश्तेदार देर रात तक राजेश के पार्थिव शरीर का इंतजार करते रहे। उसके बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि सेना का एक दस्ता अब शुक्रवार को आज सुबह ही पहुँच पायेगा। आसपास के गाँवों के लोग चीन के प्रति अपना गुस्सा प्रकट करने एवं भाई की शहादत पर शोक प्रकट करने पहँुच रहे हैं।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thousands gathered in waiting for martyrdom, funeral will be done today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad