Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पूर्व मैनेजर दिशा की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत और कई सेलेब्स ने जताया दुख, नुसरत ने लिखा, 'मैं यह खबर सुनकर हिल गई हूं'

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की सोमवार रात मौत हो गई। दिशा की मौत बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई जिसको लेकर पुलिस ने सुसाइड का शक भी जताया है। दिशा की मौत की खबर पर सुशांत सहित कई सेलेब्स ने दुख जताया है।

सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा कीआत्मा को शांति प्रदान करे।'

नुसरत भरुचा और सुशांत सिंह राजपूत की इंस्टाग्राम स्टोरी

नुसरत नेजताया शोक: दिशा की मौत की खबर सुनकर नुसरत भरुचा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं यह खबर सुनकर हिल गई हूं। दिशा तुम चली गईं। मैं परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं जिनके दुख का अंदाजा मैं लगा भी नहीं सकती। भगवान दिशा की आत्मा को शांति दें।'

वरुण शर्माहुए दुखी: सुशांत के अलावा दिशा फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा की मैनेजर रह चुकी थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं निशब्द हूं। यह सच नहीं हो सकता। तुम बहुत अच्छी इंसान थीं दिशा। तुम्हारे चेहरे पर हर दिन मुस्कराहट देखी। तुम्हें बहुत मिस करूंगा। भगवान परिवार को इस दुख को झेलने की शक्ति दे। तुम बहुत जल्दी चली गईं दिशा, मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब नहीं हो।'

वरुण शर्मा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब के रिएक्शन

वरुण की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'RIP'। मौनी रॉय ने लिखा, 'मैं अब तक शॉक में हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति दे।' ऋचा चड्ढा ने लिखा,'बेहद दुखद। काश ये सच नहीं होता'।

भारती सिंह ने भी दिशा की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा, 'स्पीचलैस 'RIP'। इसके साथ ही उन्होंने रोने के कई इमोजी बनाए। दिशा भारती की भी मैनेजर रह चुकी थीं।

भारती सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिशा सुशांत के अलावा भारती सिंह और वरुण शर्मा की भी मैनेजर थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad