अनलॉक- 1 में प्रशासन की छूट के बाद खुले शहर के सारे बाजार व गली-मोहल्लों की दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। रविवार को सिर्फ अनिवार्य सेवा को ही रियायत मिलेगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि किराना, दवाई की दुकानों के अलावा दूध डेयरी ही खुल सकेगी। फल और सब्जी ठेले व लोडिंग रिक्शा से बिक सकते हैं। संक्रमण नहीं फैले, इसलिए एक दिन बाजारों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
