Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को गुमराह करती है - सुखदेव पांसे



मुलताई । भारत और चीन सीमा पर लद्दाख के पास गलवन घाटी में भारत एवं चीनी सेना की झड़प में भारत देश के 20 वीर जवान शहीद हुए जिसमें सेना के एक कमांडर भी शामिल है यह बहुत ही देश के लिए दुखद घटना है क्योंकि सन 2014 में भाजपा सरकार देश में बनने के बाद चीनी सरकार को भारत देश में व्यापार करने की सबसे ज्यादा छूट दी गई व्यापार भाजपा के राज में चीनी सरकार का 10 गुना बढ़ा है और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत देश में झूला झुलाने में और आवभगत में लगे रहे भारत देश के प्रधानमंत्री का चीन के प्रति मोह और भारत की अर्थव्यवस्था को दुर्दशा मैं लाकर खड़ा कर दिया है आज भारत देश का व्यापार चौपट होने की कगार पर है भारत का व्यापार आर्थिक तंगी से  गुजर रहा है मध्यप्रदेश में बिजली के बिल कांग्रेस शासनकाल में जहां ₹100 आता था वही आज बिजली का करंट आम जनता एवं गरीब परिवार को लग रहा है पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं भारत देश के इतिहास में आज तक पेट्रोल डीजल इतना महंगा कभी नहीं हुआ मध्य प्रदेश में होने जा रहे हैं 24 विधानसभा सीटों पर से जनता का ध्यान अपनी नाकामियों से हटवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ जी जैसे देश के बड़े नेता पर टिप्पणी कर छवि धूमिल करने की नाकाम कोशिश कर रही है क्योंकि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के धोखे में नहीं आने वाली है और उपचुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशी विजई होंगे जबकि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो क्यों ना पूर्ण बहुमत वाली सरकार चीनी माल पर पूर्णत प्रतिबंध लगाकर चीनी सामान को भारत में आने से रोकती है जनता को सिर्फ गुमराह करने की नियत से और अपनी नाकामियों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा देश के सम्मानीय नेता कमलनाथ जी पर झूठे आरोप लगाने का कार्य कर रही है जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर भाजपा को देंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad