Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल जिले में कोरोना से राहत, क्योकि दो मरीज हुए ठीक।



बैतूल। जिले के लिए एक अच्छी खबर आ रही है, इस कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में अब दो और मरीज ठीक हो चुके है। बताया जा रहा है कि कोरोना केयर सेंटर आठनेर में भर्ती दो मरीजो की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वस्थ घोषित हुए है। तो इस तरह अब जिले में कुल 32 केस में से 5 मरीज ठीक हो चुके है और बाकी 27 की तबियत भी स्थिर बनी हुई है।
         बुधवार को दोनो मरीजो को पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया गया और अपने अपने घरों के लिए रवाना किया गया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में दोनो को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा है। मुंबई से आई एक नर्स और एक युवक ने कोरोना से लड़ाई जीत ली है। 
           बीएमओ डाक्टर ऋषि माहोर और ब्लाक के नोडल अधिकारी डॉ सुमित पटैया ने बताया कि क्वारेंटाइन के 14 दिन पूर्ण होने पर एवं कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है।
           जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी चौरसिया ने बताया कि आठनेर के पूर्व में पॉजिटिव पाए गए तो मरीजो की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे स्वस्थ गए थे, इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad