Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने लगाई फांसी, मौत

पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने शुक्रवार रात में गांव के बाहर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना गिजौर्रा थानांतर्गत आने वाले ग्राम धर्मपुरा की है।
मृतक शुक्रवार को शाम घर से शौच के लिए जाने की कहकर निकला था और रातभर घर नहीं आया। सुबह परिजनों को युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिजौर्रा थानांतर्गत ग्राम धर्मपुरा में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान की तो मृतक की शिनाख्त रामशंकर सेन 23 पुत्र रामसेवक सेन निवासी ग्राम धर्मपुरा के रुप में हुई। एएसआई देवकीलाल कोली ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी पंद्रह दिन पहले मायके चली गई थी,तभी से वह दुखी था। मृतक के पिता ने ही फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के एक साल का एक बेटा है व पत्नी गर्भवती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad