Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, तड़प तड़प कर हुई मौत।



केरल में एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। पटाखे हथिनी के मुंह में फट गए और हथिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे समेत उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना वन विभाग के एक अधिकारी ने तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया में ये तस्वीरें वायरल हुईं और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
           मामला मलप्पुरम जिले की है। गर्भवती भूखी हथिनी भोजन की तलाश में जंगल के बाहर आ गई। वह गांव में भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत की और उसे अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया। भूख से बेहाल हथिनी ने वह अनानास खा लिया और कुछ ही देर में उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे।

          गर्भवती मादा हाथी बच्चे के लिए हुई परेशान लेकिन..... हथिनी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम हथिनी को लेकर आई। हालांकि कुछ देर बाद ही हथिनी ने दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम का हिस्सा रहे वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, 'उसने सभी पर भरोसा किया। जब वह अनानास खा गई और कुछ देर बाद उसके पेट में यह फट गया तो वह परेशान हो गई। हथिनी अपने लिए नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए परेशान हुई होगी, जिसे वह अगले 18 से 20 महीने में जन्म देने वाली थी।'

          अधिकारियों ने बताया कि पटाखे उसके मुंह में फट गए जिससे मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए। दर्द के कारण वह कुछ खा नहीं पा रही थी। उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी कुछ नहीं मिल पा रहा था। उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad