Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ताप्ती जन्मोत्सव पर ध्वजारोहण के साथ सूरत से आई चुनरी एवं सुहाग सामग्री बारहलिंग में भेट करेंगे।



फेसबुक लाइव में गीत - भजन - चालिसा और आल्हा की प्रस्तुति देगें गायक - गायिका  
बैतूल , देश के इतिहास में शायद पहली बार एक साथ देश - प्रदेश - विदेश के दो दर्जन से अधिक देवी भजनो के गायक / गायिका अपनी संगीतमय प्रस्तुति देने जा रहे है।  देश भर में लागू लॉक डाऊन के चलते ऐसा पहली बार धर्म प्रचार - प्रसार मंच एवं माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के सांझा प्रयासो से देश - प्रदेश  के दो दर्जन से अधिक देवी - भजनो के गायक - गायिकाओ द्वारा एक मंच पर क्रमानुसार सुबह से लेकर देर शाम तक सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेट फार्म फेसबुक पर अपनी लाइव प्रस्तुति देगें। शनिवार 27 जून 2020 अषाढ़ शुक्ल सप्तमी को शिवधाम बारहलिंग में सूरत गुजरात से जिन माता सेवा समिति द्वारा भेट की गई 108 मीटर लम्बी चुनरी एवं सुहाग सामग्री माँ पुण्य सलिला जीवन दायनी मोक्ष दायनी माँ सूर्यपुत्री ताप्ती को भेट दी जाएगी। इसके पूर्व माँ का ध्वजारोहण कर जन्मोत्सव की शुरूआत की जाएगी। हालांकि पहली सुबह से माँ ताप्ती की स्तुति गान देश - प्रदेश के देवी भजन गायक - गायिका क्रमानुसार प्रस्तुत करेगें। धर्म प्रचार प्रसार मंच के संस्थापक रविन्द्र मानकर के प्रयासो एवं सारनी के भजन गायक मनोज कामड़े , चिचोली के दिनेश चढ़ोकार के अथक - प्रयासो से देश - प्रदेश - विदेश के प्रख्यात देची - भजनो के गायक / गायिकाओ को एक साथ एक प्लेट फार्म पर अपनी संगीतमय मधुरवाणी में भजन - चालिसा - आल्हा की प्रस्तुति के लिए क्रमानुसार फेस बुक पर लाइव रहेगें.
माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पंवार के अनुसार यदि प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन पर धारा 144 जारी रखी गई तो वे देवी भण्डारा का कार्यक्रम स्थगित कर स्वंय अपने परिवार के साथ माँ को सुहाग सामग्री एवं चुनरी भेट करने शिवधाम बारहलिंग जाएगें. यहां पर माँ ताप्ती की ध्वजा का रोहण करने के पश्चात सीधे जन्मोत्सव का कार्यक्रम चुनरी भेट कार्यक्रम का फेसबुक पर लाइव प्रसारण होगा. साथ ही सुबह से माँ ताप्ती का भजन कार्यक्रम भी लाइव चलेगा. श्री पंवार के अनुसार सुरत से यदि समय पर माँ ताप्ती की 105 मीटर लम्बी चुनरी पहुंच गई तो वह सम्मान के साथ माँ ताप्ती को भेट की जाएगी. श्री पंवार के अनुसार एक दिन कोरोना महामारी के दौर में भगवान सूर्य नारायण की पुत्री एवं न्याय के देवता शनि महाराज की सगी छोटी बहन - सूर्य छाया पुत्री भद्रा की छोटी बहन माँ पुण्य सलिला राजा कुरू की माता , राजा सवरण की जीवन संगनी पुण्य सलिला सूर्यपुत्री ताप्ती के अषाढ़ शुक्ल सप्तमी 27 जून दिन शनिवार २०२० को आने वाले जन्मोत्ससव में माँ ताप्ती के सम्मान में अपनी लाइव प्रस्तुति के लिए  परम श्रद्धेय बहन शहनाज अख्तर (जबलपुर)  एवं समस्त देवी भजन गायक भाईयों एवं बहनो की एक टीम में जिले के भजन गायक श्री दिनेश चढ़ोकार (चिचोली बैतूल), मनोज कामड़े (सारनी बैतूल), श्री संतोष जलज (सिवनी) , श्री सत्येन्द्र असाटी (जबलपुर) जानवी पाण्डे (अयोध्या ) सुश्री आरती मिश्रा (जबलपुर), श्री बादल बतरा (नागपुर महाराष्ट्र) , सुश्री अर्चना पुरोहित ( नागपुर विदर्भ) , गोपाल पुरोहित (नागपुर विदर्भ), प्रीति सरगम (जबलपुर महाकौशल), सुश्री किशोरी कनिष्का (केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली),  सुश्री संजो बघेल (जबलपुर महाकौशल) , श्री रूपेश राज (इशिका एहरीश) , श्री अभिषेक ठाकुर (सिवनी), सुश्री हिना ठाकुर (जबलपुर), श्री भोले सांवरिया (आगरा उतर प्रदेश),  सुश्री कृतिका मालवीय (इटारसी), श्री धीरज पाण्डे जी (नागपुर) , सुश्री दीपाली यदुवंशी (इटारसी) श्री दीपक यादव (इटारसी), श्री मनीष अग्रवाल (जबलपुर) श्री हिमेश राज ए सपना राज ( जबलपुर) श्री संतोष मोहन तिवारी (भोपाल) सुश्री साहू गुडग़ांव (हरियाणा) आप सभी दिनांक 27 जून दिन शनिवार को पुण्य सलिला माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जन्मोत्सव पर सोशल मीडिया पर लाइव भजन प्रस्तुति दे रही है. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad