Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मोटर बंद होने से ग्रामीण पानी के लिए हो रहे हैं परेशान

ग्राम पंचायत की लापरवाही से गांव में पेयजल समस्या खड़ी हो गई है। यहां नल-जल योजना के तहत लगी मोटर को जले दस दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मोटर बंद है। इससे पानी को लेकर ग्रामीणजन इधर-उधर खेतों में भटक रहे हैं।
लोकेंद्र पाटीदार ने बताया कि अगर पंचायत जवाबदारी समझ कर गांव में पेयजल वितरण करती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। घनश्यामसिंह जाधव ने बताया कि गांव वालों ने मजबूर होकर घर नलकूप खुदवाए। ग्रामीणों ने एक माह में 70 नलकूप खुदवाए इनमें से 40 चल रहे हैं शेष बंद हो गए हैं।

मोटर रिपेयर के लिए मंगाई
सचिव गोविंद कटारिया ने बताया दोनों मोटर जल गई है। मोटर निकाल कर रिपेयर करवाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बारिश करीब है इसके बावजूद ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad