Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ककरधा में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, दो लोग गंभीर

कराहल थाना क्षेत्र के ककरधा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उप्र के झांसी निवासी अमित पुत्र महेशचंद्र अग्रवाल अपने साथी रमेश पुत्र बुद्ध सिंह यादव के साथ कार से श्योपुर आए थे। मंगलवार की दोपहर वे वापस झांसी की ओर लौट रहे थे। वे जैसे ही ककरधा गांव के माता मंदिर के पास पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इससे चालक रमेश ने कार से अपना नियंत्रित खो दिया और कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार अमित और रमेश दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad