Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ट्रक-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की माैत

शुक्रवार काे देर रात में पाली तिराहा के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत हाे गई, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की माैत हाे गई। बाइक पर सवार चार अन्य घायल हाे गए। बाइक सवार बहरोल से वनखिरिया जा रहे थे।
रजवांस चाैकी प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि बहरोल निवासी राजकुमार आदिवासी बाइक से वनखिरिया जा रहा था। बाइक पर पांच लोग सवार थे, पाली तिराहा पर बने फोरलेन कट से मुड़ते समय सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाए जिससे सामने से ट्रक से भिड़ंत हाे गई । जिसमें बाइक सवार राजकुमार आदिवासी पिता जमना आदिवासी उम्र 28 वर्ष निवासी बहरोल की माैके पर मौत हो गई।
बाइक पर सवार तुलसीराम आदिवासी निवासी वनखिरिया, रामप्रसाद आदिवासी निवासी वनखिरिया, मृतक राजकुमार आदिवासी निवासी बहरोल की पुत्री लक्ष्मी आदिवासी उम्र 08 वर्ष, पुत्र कृष्णा आदिवासी उम्र 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 100 डाॅयल माैके पर पहुंची, पायलट काैशलेश पांडे, आरक्षक शिवराज सिंह ने गंभीर रूप घायल चाराें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad