Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आपत्तिजनक दृश्य दिखाने पर एकता कपूर को मिल रही हैं बलात्कार और जान से मारने की धमकीयां, बचाव में आईं देशभर की महिलाएं

निर्माता एकता कपूर को सोशल मीडिया पर वेब सीरीज पर दिखाए गए कुछ संदिग्ध दृश्यों के लिए बलात्कार और जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। सीरीज केये दृश्य पहले ब्लर किए गए और अबहटा दिए गए हैं। जहां कुछ लोग एकता की जमकर आलोचना कर रहे हैं वहीं कई महिलाएं देश के हर हिस्से से उनके समर्थन में आई हैं।

इस मामले के सामने आने के बादकुछ लोगों ने एक महिला को बलात्कार की धमकी देने की प्रकृति पर सवाल उठाया है, वहीं कुछ ने पुलिस में शिकायत कर महिला सेल से स्थिति संभालने के लिए कहा है।कुछ ने तथ्य पेश करते हुए कहा कि इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है, क्योंकि इन दृश्यों को पहले ही हटा दिया गया है।

एकता का सपोर्ट करते हुए एक महिलायूजर ने लिखा, 'वो लोग एकताके न्यूड्स फैलाने की बात कर रहे हैं। वह ये इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि देशभक्त हैं, बल्कि वह ये सब एक स्वतंत्र महिला को उसकी जगह दिखाने के लिए कर रहे हैं। अगर ये लोग इससे बच निकलेंगे तो कल यही सबकिसी और महिला के साथ करेंगे'। इसके साथ ही यूजर ने मुंबई पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी इस पोस्ट में टैग किया है।

एक अन्य यूजर ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को लिखा, 'कृप्या इस मामले की प्रक्रिया को देखें। एकता कपूर को इन अपराधियों द्वारा धमकी दी जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए'।

##

क्या है मामला

एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXXअनसेंसर्ड 2' में एक दृश्य दिखाया गया था जिसमें एक्ट्रेस अदीति कोहली ने भारतीय सेना के ऑफिसर की ड्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहनाकर इंटिमेट सीन दिए हैं। इन दृश्यों को लोगों ने इंडियन आर्मी के लिए अपमानजनक बताया है। विवाद बढ़ते देख मेकर्स द्वारा सीरीज से सभी सीन हटाए जा चुके हैं लेकिन अब भी लोग काफी नाराज है। इस मामले परहिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने भी एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ekta Kapoor is getting rape and death threats, women from all over the country came to support her


from Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad