Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के लिए बजट मंजूर हुआ, लेकिन जमीन नहीं मिल पाने से आगे नहीं बढ़ पा रही कार्रवाई

निगम में फायर ब्रिगेड के नई बिल्डिंग के लिए शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। दरअसल, बिल्डिंग कहां बनाई जाए। इसको लेकर अभी तक जमीन तय नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों नगर निगम ने फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित जमीन चिन्हित की थी। लेकिन वर्तमान में अभी यह जमीन नजूल के आधिपत्य में है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों अब नजूल से जमीन की डिमांड करेंगे।
शासन ने फायर ब्रिगेड के नए ऑफिस के लिए 13.92 लाख रुपए की राशि जारी की थी। इस बिल्डिंग के बनाने के लिए शासन की ओर से 60 प्रतिशत राशि मिलेगी। जबकि 40 प्रतिशत राशि नगर निगम को लगानी होगी। निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती अभी जमीन की है, क्योंकि इस बिल्डिंग निर्माण के लिए जमीन नहीं है। वर्तमान में नगर निगम में फायर ब्रिगेड शाखा है। लेकिन जगह नहीं होने के कारण वाहनों को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में खड़ा करना पड़ता है। जबकि दो फायर लॉरी नए कंट्रोल रूम की पास खड़ी रहती हैं। आग की सूचना मिलते ही पहले कंट्रोल रूम में खड़े हुए वाहनों को रवाना किया जाता है। बड़ी आग होने पर अन्य वाहनों की सहारा लेना पड़ता है। तय स्थान के नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad