Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में छीना झपटी के बाद कांग्रेसियों ने जलाया शिवराज का दूसरा पुतला।


छीना झपटी के बाद कांग्रेसियों ने जलाया शिवराज का दूसरा पुतला।

पाशा खान ✍️
पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे |

मुलताई। आज भाजपा की शिवराज सरकार के 100 दिन पूरा होने पर कांग्रेसियों ने इसे काले दिवस के रूप में मनाने एवं शिवराज सिंह का पुतला जलाने हेतु नगर के अम्बेडकर चौक पर एकत्रित हुए। जहा बड़ी सख्या में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात दिखा। 
            नगर के अम्बेडकर चौक पर आज दोपहर 12 बजे कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर शिवराज सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शिवराज सिंह का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही कांग्रेसी मौके पर पुतला ले कर पहुचे उसे जलाने से पहले ही पुलिस प्रशासन द्ववारा पुतला छीन लिया गया। इसके बाद भी कांग्रेसी लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस प्रशासन का ध्यान भटकाकर कुछ कांग्रेसियों ने बिजली आफिस रोड़ से शिवराज सिंह का दूसरा पुतला लाया और उसे जला दिया। जब तक पुलिस प्रशासन दूसरा पुतला छिनता उसके पहले ही वह जल चुका था, फिर भी पुलिसकर्मियों द्वारा बोरो की सहायता से जलते जलते पुतले को बुझाने का प्रयास किया गया। 
         पुतला दहन के इस अवसर पर ब्लाक कंग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशिर सिंह परिहार, पीसीसी सदस्य कमल सोनी, संजय यादव,  विनोद बेले, शिवकुमार माहोरे, भाऊराव पाटनकर, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव शेख जाकिर, अजा प्रदेश संयोजक कुलदीप पहाड़े, अजा नगर अध्यक्ष गोकुल पंडोले, तौफीक नेता, नितेश साहू, सुरेश पौनिकर, सुमित शिवहरे,कमाल चौहान, नीलेश साबले, आलम पठान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad