भौंती थाना क्षेत्र में बामौर तिराहे के पास शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार जीजा व साले घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार घायल राकेश कुशवाह (25) निवासी सिलानगर अपने जीजा कमल कुशवाह (40) निवासी बामौर डामरौन के साथ बाइक से जा रहा था। तभी बामौर तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाइक दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। दुर्घटना में राकेश कुशवाह और कमल कुशवाह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राकेश कुशवाह को जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
