मुलताई। गाय पालन के लिए प्रयुक्त घर गौशाला कहलाता है। हिन्दु धर्म में गाय को माता माना जाता है और उसकी हर तरह से सेवा एवं रक्षा करना पुण्य कर्म माना जाता है उक्त बात पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा ग्राम उभारिया में गौ शाला एवं चारागाह विकास कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त की। कार्यक्रम में श्री पांसे ने कहा कि भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में गौ माता के नाम पर राजनीति की जाती थी और गौ माता की सेवा के लिए दिखावा किया जाता था उन्होंने कहा कि पूर्व में माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा 15 माह के कार्यकाल में गौशाला का निर्माण कर गौ माता की सच्ची सेवा की है और ग्रामों में गौशालाओं के निर्माण होने से गौ माता की सेवा कर पुण्य प्राप्त करने का अवसर ग्रामीणों को मिलेंगा। कार्यक्रम में श्री पांसे द्वारा पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उक्त गौशाला की जिम्मेदारी लक्ष्मी आजीविका स्व सहायता समूह को सौंपी गई जिसके पश्चात गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री पांसे के साथ किशोर सिंह परिहार, तकी उल हसन रिजवी, निलेश साबले, सरपंच श्रीमती कमला धनराज साहु, सरपंच परसराम धुर्वे, सरपंच सुरेश चौधरी, सरपंच आजाब साहु सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Random Posts
4/footer/random

