Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने मोमबत्ती जला कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने मोमबत्ती जला कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।


दुर्गेश सोने ✍🏻
प्रभात पट्टन। डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ब्लाक इकाई प्रभात पट्टन द्वारा ग्राम तिवरखेड़ में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर एवं मौन रख कर भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी।
           ब्लाक अध्यक्ष सुधाकर हुरमाडे ने बताया कि लगातार चीन भारतीय सीमा पर अपनी नजर गड़ाए हुए है। चीन लगातार भारतीय सीमा पर सैन्य कार्यवाही से बाज नही आ रहा है, कल भी चीन ने अपनी कायरता का परिचय देते हुए सैनिकों पर पीछे से हमला किया जिसमे 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। यह हमारे देश के हर एक नागरिक के लिए बड़ी दुःख दायी घटना है, जिससे पूरे देश मे चीन के खिलाफ गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad