घर में रखी वस्तुओं के लिए वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। कौन सी चीज कहां रखनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखने से घर में सकारात्मकता बढ़ सकती और वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा के अनुसार घर में रखी तस्वीरों का असर हमारी मानसिकता पर पड़ता है। इसीलिए घर में सकारात्मकता दर्शाने वाले चित्र ही लगाना चाहिए।
गर्भवती के कमरे में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और माता यशोदा के साथ बाल गोपालकेचित्र लगाना चाहिए। इस अवस्था में महिला बार-बार श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को देखेगी तो उसके विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी। गर्भवस्था में सकारात्मक विचारों का अच्छा असर शिशु पर भी होता है।
वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए पति-पत्नी अपने कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं।
ध्यान रखें घर में युद्ध के दृश्य और दुख दर्शाने दिखाने वाली तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए। रामायण या महाभारत के युद्ध के फोटो घर में न लगाएं। ऐसे फोटो बार-बार देखने से विचारों में नकारात्मकता बढ़ती है। क्रोध बढ़ता है।
घर में सुंदर फूलों के फोटो लगा सकते हैं। ऐसे चित्र लगाएं, जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है। परिवार के सदस्यों के सुंदर चित्र लगा सकते हैं। सुंदर जगहों के चित्र लगा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
