Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शिवराज व सिंधिया के मंसूबे होंगे नाकाम, फिर लौटेगी कमलनाथ सरकार

प्रदेश की जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को धोखाधड़ी से अस्थिर करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के षड्यंत्र नाकाम होंगे। आगामी उपचुनाव के नतीजे के साथ प्रदेश में एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने गुरुवार को ग्राम दांतरदा में आयोजित अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सं‍बोधित करते हुए कही।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जिस शिवराज के जंगलराज व रेत और डफर सहित व्यापम जैसे अनेको घोटालों की लड़ाई कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष कर लड़ता रहा और उस सरकार के घोटालों की पोल स्वयं सिंधिया कांग्रेस में रहकर खोलते रहे। लेकिन उन्हीं सिंधिया ने एक चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को गिराने का काम किया। क्योंकि कमलनाथ सरकार किसानों के कर्ज माफ व प्रदेश में बड़े उद्योगों को लाने जैसे लोकप्रिय कार्य कर रही थी। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को भाजपा राज में पनपे मिलावट खोरो, जमीन माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाकर जन हितैषी कार्य करना रास नहींं आ रहा था। इसलिए भाजपा नेताओँ के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिरा दिया। चौहान ने कहा कि 22 विधायकों व मंत्रियों ने सत्ता के लालच व आर्थिक लाभ के कारण एक चुनी हुई सरकार जो गिराई है उसका जवाब अब उसी क्षेत्र की जनता वोट से देगी। चौहान ने दावा किया कि चंबल-ग्वालियर सहित प्रदेश की सभी 24 सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होंगे। नतीजे की घोषणा के साथ ही पुनः कमलनाथ इस प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा शासन व प्रशासन के गठजोड़ से हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के हक में संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा व शाशन प्रशासन के भ्रष्टाचारी गठजोड़ के खिलाफ जनता के लिए संघर्ष करने का आव्हान किया इस दौरान सरपंच रामसिंह मीणा, पूर्व सरपंच हजारीलाल मीणा, रामलखन मीणा, विद्याराम बैरवा, रामचंद्र मीणा, ओमप्रकाश सुमन, राजू मीणा, बाबूलाल सुमन, सुरेश मीणा, रामप्रसाद सुमन, पूर्व पार्षद अनवर बालापुरी, सेवादल जिलाध्यक्ष कमल शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल राजपूत, राजू वैष्णव , पुष्पराज यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shivraj and Scindia's plans will fail, then Kamal Nath government will return

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad