Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मालवा मिल क्षेत्र से निकाला भ्रूण, अब होगी डीएनए जांच

महिला थाना पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी की निशानदेही पर मालवा मिल कच्चे श्मशान से दुष्कर्म की पीड़िता गर्भवती का भ्रूण निकाल लिया है। आरोपी का कहना है कि उसने न तो हत्या की है न कोई अपराध। बस उसने मृत भ्रूण का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

मुख्यालय एएसपी मनीषा पाठक सोनी के अनुसार युवक को नोटिस देकर बुलवाया था। युवक ने थाने पहुंचकर बताया कि शव को कच्चे श्मशान में गाड़ा था। फिर अफसरों ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर शव निकाला। उसे एमवायएच भेजा, जहां पीएम के बाद डॉक्टर उसका डीएनए टेस्ट करवाएंगे। पुलिस का कहना है कि यह अफवाह है कि भ्रूण की हत्या की गई है। चूंकि महिला गर्भवती थी, उसने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। मामले में भ्रूण का डीएनए करवाना था, लेकिन जमानत के बाद आरोपी ने फिर से महिला से संपर्क किया। उसके साथ रहने लगा। फिर 2-3 जून को महिला की तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले गया, जहां उसका गर्भपात हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad