Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पौने चार करोड़ रुपए एक ही दिन में आए निगम के खजाने में

नगर निगम के खजाने में गुरुवार को एक बार में ही पौने चार करोड़ रुपयों की राशि जमा हुई। इतनी राशि कई माह बाद जमा होने से अधिकारी और कर्मचारी भी खुश हो गए। इसमें से डेढ़ करोड़ रुपए तो लीज से मिला, जबकि 1 करोड़ 95 लाख रुपए मुद्रांश शुल्क के रूप में जमा कराए गए। इसके साथ ही एक ही दिन में कई महीनों की रसीदें कटने से निगम के खजाने में वैसे तो करीब 52 करोड़ रुपयों की राशि आना दिखाया जा रहा है, लेकिन यह राशि कई माह के दौरान आई है, परंतु रसीद एक बार में ही काटी गई है। बताया जाता है िक लीज के प्रकरणों में लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिससे लीजधारकों ने राशि जमा करनी शुरू कर दी है। विगत दिवस 147 लीजधारकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी िक यदि उन्होंने एक सप्ताह में राशि जमा नहीं की तो उनकी लीज समाप्त कर दी जाएगी और इस दिशा में िनगम ने कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। यही कारण था कि गुरुवार को कुछ लीजधारकों ने डेढ़ करोड़ रुपए जमा कराए, जबकि मुद्रांश शुल्क का 1.95 करोड़ रुपए जमा हुआ। पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad