बाइक पर घरेलू सामान बेचने वाले युवक को आरटीओ चेक पोस्ट चौराहे पर स्थित पुलिया पर कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक बाइक सहित पुलिया से नीचे गिर गया। घायल युवक को जावरा के बाद रतलाम रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मुकेश पिता धन्ना बागरी (30) निवासी बागरी मोहल्ला घरेलू सामान बेचने के साथ ही भंगार खरीदने का काम बाइक से ही करता है। शनिवार सुबह 11 बजे मुकेश बाइक से सामान लेकर खेड़ावदा की ओर से अपने घर आ रहा था। उसी दौरान आरटीओ चेकपोस्ट चौराहे पर स्थित पुलिया पर कार क्रमांक एमपी 43 सी 9764 के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। इससे मुकेश बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घायल का भाई तेजराम अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और टक्कर मारने वाली कार में ही घायल भाई को लेकर जावरा अस्पताल पहुंचा। जहां से घायल मुकेश को रतलाम रेफर कर दिया। टीआई अंजूल अयंक मिश्र ने बताया फरियादी पक्ष की रिपोर्ट पर कार ड्राइवर स्माइल शाह उर्फ पप्पू शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
