मुलताई। नगर के रविदास समाज के लोगो ने रविदास समाज के लिए मुर्दा मवेशी चीरने फाड़ने हेतु आवंटित शासकीय भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी से सीमांकन करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। जिस ऑयर तत्काल कार्यवाही करतर हुए मुलताई पटवारी सोहबत धुर्वे ने मौके पर पहुच कर भूमि की नपाई करते हुए सीमांकन किया।
विगत कई वर्षों से रविदास समाज द्वारा मुर्दा मवेशी का चमड़ा निकालने का काम किया जाता रहा है। जिस पर देश प्रदेश में इस काम के लिए रविदास समाज के लोगो को भूमि आंवटित की गई है। लेकिन वर्तमान में नगरों में पशु न होने पर यह कार्य लगभग बंद हो चुका है। जिसके चलते लगातार अब इस भूमि पर अतिक्रमण होने लगा है।
सीमांकन के बाद ज्ञात हुआ कि उपरोक्त भूमि जिसका खसरा 1126 है यह सूर्यनारायण तालाब और अमरावती रोड़ के बीच मे स्थित है जिसमे से लगभग आधी भूमि पर सूर्यनारायण तालाब बना दिया गया है, और बाकी भूमि पर नगर पालिका द्वारा बाउंड्री करवा कर पौधारोपण किया जाने की तैयारी की जा रही है।
रविदास समाज के लोगो ने कहा कि उपरोक्त भूमि रविदास समाज के लोगो के उपयोग हेतु दी गयी थी, जिसका दूसरा उपयोग न करते हुए समाज के उपयोग हेतु ही पूर्वानुसार यथावत रखी जानी चाहिए।


